अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चरगवां पुलिस ने अवैध शराब, कारोबार में लिप्त 8 तस्करों को दबोचा

8 आरोपी सहित 97 लीटर कच्ची शराब जप्त

जबलपुर दर्पण नप्र। चरगवॉ थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को 26 फर.को मुखबिर से सूचना मिली कि चरगवॉ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग अलग स्थान शराब तस्कर अवैध शराब बेचने की फिराक में खड़े हैं। यदि तत्काल बताए स्थान पर दबिश दी जाती है तो आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है। थाना प्रभारी विनोद पाठक के द्वारा टीम गठित कर योजनब़द्ध तरीके से ग्राम कटोरी में दबिश देते हुये टीकाराम पिता गोरेलाल लोधी उम्र 44 वर्ष निवासी कटोरी से 60 ली.कच्ची शराब,ग्राम भिडकी से जय नारायण पिता ओमकार प्राद उपाध्याय उम्र 58 वर्ष निवासी भिडकी से 05 ली कच्ची शराब,ग्राम कोहला से नारायण गौड पिता धन्नू गोड उम्र 48 वर्ष निवासी कोहला से 05 ली कच्ची शराब,ग्राम सगडा से प्रकाश पिता भूरा गौड उम्र 50 वर्ष निवासी सगडा से 05 ली कच्ची शराब एवं छोटे गौड पिता भागचंद गौड उम्र 25 वर्ष निवासी सगडा से 05 ली.कच्ची शराब,ग्राम घुघरा से बैशाखू पिता तातू वर्मन उम्र 55 वर्ष निवासी घुघरा से 05 ली कच्ची शराब,बरखेडा से सुशील उर्फ शीलू पिता गेंदालाल झारिया उम्र 45 वर्ष निवासी बरखेडा से 05 ली कच्ची शराब एवं मगंलनाथ पिता कुंडल नाथ उम्र 35 वर्ष निवासी देवरी थाना तिलवारा 07 ली कच्ची शराब जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध थाना चगरवॉ में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
इस कार्यवाही में अवैध शराब तस्कर मय शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी विनोद पाठक, सउनि शिवराम पटेल,सउनि संतोष सेन,प्रधान आरक्षक प्रदीप पटेल,आरक्षक संदीप कौरव, रंजीत,विवेक,अक्षय़,रोशन, सीताराम,सुधीर,सौरभ,सोनू की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88