मोदी जी के नेतृत्व में 9 वर्ष सुख, समृद्वि और शांति के रहे :राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्षों पूरे होने पर भाजपा द्वारा व्यापारी सम्मेलन साँसद श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में को मानस भवन में आयोजित किया गया।
व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए साँसद श्री राकेश सिंह ने कहा जब हम देश की बात करते है और देश के विकास की बात करते है तो बहुत पीछे नही बल्कि थोड़ा पीछे जाए मतलब 2004 से 2014 की बात करे तो भारत के विकास की यात्रा के कमजोर करने वाले रहे है और उसका कारण देश मे उस समय का कमजोर नेतृत्व रहा है और सभी कहते थे कि यह रिमोर्ट कंट्रोल वाली सरकार है और सबको पता है कि रिमोर्ट कंट्रोल किसके पास था और उसके बाद 2014 में देश ने उम्मीद के साथ भरोसा किया और देश के 9 वर्ष जो शांति, सम्रद्धि और विकास के रहे है और उसे लाने वाले व्यक्तितव का नाम है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी।
उन्होंने कहा इन 9 सालों में मोदी जी हर संकट में देश के लोगो के साथ खड़े रहे और दुनिया के सामने भी उन्होंने भारत की ताकत को दिखाया। 2014 के पहले देश का नेतृत्व मौन था और नेतृत्व मौन होने से दुनिया भी उसी रूप में लेती है और आज के नेतृत्व को दुनिया सुन रही है पहले सुनने वाला भारत था और आज ऐसा भारत है जिसे दुनिया सुनना चाहती है।
उन्होंने कहा आज का भारत लेने वाला नही बल्कि पूरी दुनिया मे देने वाले देश के रूप में हमारी पहचान बनी है। हमने वो दौर भी देखा है जब बड़ी बड़ी बिमारियों की वैक्सीन बनने में 50 साल लग गए और जब देश और दुनिया पर कोरोना जैसा संकट आया तो वैज्ञानिक थे और उन्होंने मात्र 3 महीने में वैक्सीन बना ली और उस वैक्सीन से भारत के 130 करोड़ लोग तो सुरक्षित हुए ही बल्कि दुनिया के 100 देशों में भी हमने वैक्सीन पहुचाई यह परिवर्तन नेतृत्व की ताकत का है।
उन्होंने कहा 9 वर्ष पहले हम रक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे थे और उस समय बांग्लादेश भी हमसे गोला बारूद नही खरीदता था और मोदी जी का नेतृत्व आने के बाद परिवर्तन आया और आज दुनिया के 75 से ज्यादा देशों को हम रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहे है। पाकिस्तान हो या चीन या कोई अन्य पड़ोसी देश हो कोई भी हमारी सेना के सामने खड़ा नही रहता क्योकि उन्हें भी पता है कि भारत का नेतृत्व अब बदल चुका है।
उन्होंने कहा हमारे प्रधानमंत्री जी देश के गांवों, गरीबो, मजदूरो, किसानो, व्यापारियों, युवाओ महिलाओ के प्रति कितने संवेदनशील है उसका उदाहरण आज देखने मिल रहा है आज स्वच्छता न सिर्फ एक अभियान है बल्कि देश का हर नागरिक स्वच्छता को अपना कर्तव्य मानता है और स्वयं स्वच्छ रहने के साथ दुसरो को भी प्रेरित करता है यह एक व्यक्ति के संकल्प की वजह से संभव हो पाया है। पहले माताओं बहिनों बुजुर्गों को शौच करने खुले में जाना होता था जिससे उनमें असुरक्षा की भावना तो होती थी बीमारियों का खतरा भी होता था किंतु देश में नेतृत्व परिवर्तन हुआ और आज देश मे 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बन गए हमारी माताओं बहिनों को स्वच्छता के साथ सुरक्षा भी मिल रही है ।माताओं बहिनों को स्वयं का घरेलू गैस कनेक्शन, गरीबो को स्वयं का मकान, हर गरीब का स्वयं का बैंक खाता, देश की आधी आबादी को 5 लाख तक का स्वास्थ्य योजना का लाभ, देश के हर घर मे नल से जल की योजना मूर्त रूप ले रही है, देश मे 35 साल के बाद नई शिक्षा नीति बनी है जो हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगी।
उन्होंने कहा देश में जिस तेजी के साथ परिवर्तन हो रहे है उससे आपका अपना जबलपुर भी अछूता नही है जबलपुर तेजी के साथ विकास के रास्ते पर बढ़ रहा है जबलपुर में लगभग 5 हजार करोड़ से अधिक की लागत से जबलपुर में नव निर्माण हो रहे है जिनमे फ्लाई ओवर, रिंग रोड, अत्याधुनिक एयरपोर्ट, सुव्यवस्थित और भव्य रेलवे स्टेशन, साइंस सेंटर, प्रोधोगिकी केंद्र, आईटी पार्क के रूप में देश मे अपनी पहचान स्थापित करने तैयार है।
श्री सिंह ने कहा आज देश बदल चुका है और यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबल और सक्षम नेतृत्व की वजह से हुआ है और ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि देश को और देश के नेतृत्व को यदि कोई गलत कहे तो उनको जबाब दे कि जो सकारात्मक परिवर्तन 9 वर्षों में हुए है वह पिछले 60 से 70 वर्षों में नही हुए है।
कार्यक्रम की प्रस्तावना भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने रखते हुए कहा 2014 में देश का नेतृत्व करने का सौभाग्य हमारे नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में मिला और तबसे लेकर आज तक मोदी जी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया और दुनिया के सभी ताकतवर देश आज भारत के साथ खड़े रहना चाहते है यह हमारे प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व के कारण हुआ और ऐसे प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष पूरे होने पर संगठन ने महाजनसंपर्क अभियान का कार्यक्रम तय किया और उसी क्रम में व्यापारी बंधुओ का सम्मेलन आज आयोजित किया गया है। उसमें आपका स्वागत है।
कार्यक्रम का संचालन व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष जैन कल्लू एवँ आभार भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानू तिवारी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, डॉ जितेंद्र जामदार, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, जिप अध्यक्ष संतोष बरकड़े, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, अभिलाष पांडे, राममूर्ति मिश्रा, मनीष जैन कल्लू, राजा सराफ, प्रशांत केसरवानी, सचिन गुप्ता, अनुज जैन के साथ जबलपुर महानगर के व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
पश्चिम विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन कल
जबलपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 9 वर्षों पूरे होने पर भाजपा द्वारा पश्चिम विधानसभा का लाभार्थी सम्मेलन साँसद श्री राकेश सिंह एवँ भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू की उपस्थिति में कल मंगलवार 27 जून को शाम 4 बजे टिम्बर भवन महानददा में आयोजित है।



