सुदर्शन समाज महासंघ के युवा पदाधिकारियों द्वारा पखवाड़े का कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। शीतला माई चौक पर भारतीय सुदर्शन समाज महासंघ युवा के द्वारा महर्षि सुदर्शन महाराज जी की जयंती के पखवाड़े का कार्यक्रम मनाया गया। सुदर्शन समाज महासंघ के युवा इकाई के नगर अध्यक्ष पवन मोगरे ने बताया की महासंघ की युवा नगर कार्यकारिणी नवयुक्त की गई,मोगरे ने आग्रह करते हुए कहा कि आगामी 8 दिसंबर को होने जा रहे परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा बनाते हुए सभी युवा साथियों को कार्यक्रम में उपस्थित की अपील की। राष्ट्रीय पप्पू ग्रानिया,प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चोहटेल,प्रदेश महामंत्री दीपक नाहर,जिला अध्यक्ष अशोक कटारे,राष्ट्रीय अध्यक्ष जागेश समुद्रे,जिला महामंत्री जित्तू मलिक नगर अध्यक्ष पवन मोगरे, विनय राठौर, आकाश गार्निया ,शुभम विरहा ,नवीन खरे,अभय डकहा ,सागर महतो,साहिल समुद्रे, अभिषेक नाहर सौरभ चोहटेल,लक्की मलिक, अनिल बघेल, प्रशांत दहाड़े,अंकित महतो,अभिषेक कुंवर,आयुष मकर, अमित खरे आदि उपस्थित रहे।



