विद्युत विभाग की मनमानीः उमस भरी गर्मी में लोगो का हाल-बेहाल

लवकुशनगर। इन दिनों लवकुशनगर में मेघ देवता भी रुष्ट नजर आ रहे है जिस कारण से लवकुशनगर में बेतहाशा उमस भरी गर्मी से लोगो को सामना करना पड़ रहा है उस पर लवकुशनगर में विधुत विभाग की मनमानी से लोगो का हाल बेहाल नजर आ रहा है। लवकुशनगर में विधुत विभाग द्वारा मनमाने समय की अघौषित विद्युत कटौती की जा रही है। चाहे दिन हो, चाहे रात कभी भी कितने समय के लिए बिजली काट ली जाती है। उस पर इस बार आये बिद्युत बिलो की अगर बात की जाए तो लोगो को करंट लगने वाले रहे। पिछले महीनों में जब विधुत कटौती होती थी तब कर्मचारियों द्वारा कहा जाता था कि प्री मानसून की तैयारियों को लेकर कटौती की जा रही है , लेकिन अब तक विधुत व्यवस्था दुरुस्त न होने से विभाग की कार्यशैली पर जनता कई तरह के प्रश्नचिन्ह अंकित कर रही है। अब बात की जाए जनप्रतिनिधियों या जननेताओ की तो चाहे पक्ष हो या विपक्ष दोनों ओर के नेता विधुत विभाग की इस मनमानी को शांति से बैठे देख रहे है। आज के परिवेश में विधुत लोगो की मूलभूत आवश्यकता के रूप में देखी जा रही है, लेकिन विधुत विभाग जनता को इस मूलभूत आवश्यकता को तरसा तरसा कर दे रहा है। कई ऐसे रोजगार है जो सिर्फ और सिर्फ विद्युत पर ही निर्भर है लेकिन बिधुत की अघौषित कटौती से वह भी बुरी तरह से प्रभावित नजर आ रहे है।



