स्वतंत्रता दिवस पर शहीद फौजी का पुष्प हारों से हुआ स्वागत

सिहोरा तहसील गिदुरहा ग्राम पंचायत के प्राथमिक शाला आमडोंगरी में विष्णु यादव प्रधान अध्यापक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ शहीद श्री मुन्ना लाल पटेल फौजी की मूर्ति पर फूल मालाओं से स्वागत कर, भारत की आजादी का 75 वां वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यही नेहरू युवा केंद्र जबलपुर के द्वारा आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां चित्रकारी में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय सम्मान प्राप्त कर स्वतंत्रता दिवस के साथ स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम को धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विष्णु यादव, सोमवती पटेल , एनवाईवी सत्येंद्र पटेल , कुमारी जानकी पटेल, सहित क्षेत्रवासी उपस्थिति रहे।



