शहपुरा मंडल अध्यक्ष अमित कोछवाहा ने फैराया तिरंगा

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित कछवाहा द्वारा सुबह 7:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया भी किया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान शहपुरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक भूपेंद्र मरावी, दिलीप रजक, मुकेश पाठक, सुश्री रुपा उरैती, गोवर्धन दास तेजवानी, अशोक पाठक, राज किशोर गुप्ता, अशोक सोनी, रामकुमार गुप्ता, अजय शर्मा, रेवा प्रसाद झारिया, अमन पाठक, सत्यनारायण साहू, संजू रजक, चिंतामन साहू, डॉक्टर भीम शंकर, पृथ्वी झारिया, नवीन चंदेल, भूपत साहू, प्रभात झारिया, संदीप झारिया सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



