अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रीनाल्ट कार चालक ने बाईक सवार को मारी टक्कर,घायल जबलपुर रिफर

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कटंगी थाना अंतर्गत हिरण नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार चालक ने बाईक सवार को टक्कर मारकर किया घायल कटंगी थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार सुरेन्द्र सिंह गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम गुरंई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह लगभग कटंगी काम करने जा रहा था उसका जीजा दीपेन्द्र सिंह गोंड भी मोटर साईकिल से दवाई लेने उसके आगे आगे कटंगी आ रहे थे। जैसे ही हिरन नदी पुल के उस पार पहुँचे तो सामने से आ रही रीनाल्ट कम्पनी की फोर व्हीलर कार वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0459 के चालक ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाते हुये जीजा की मोटर सायकल में सामने से टक्कर मार दिया जिससे दीपेन्द्र गिर गया जिससे कमर एवं पैर में चोटें आई है।

जीजा को उपचार के लिए कटंगी अस्पताल लेकर गया जहां से डाक्टर ने चैक कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि एवं 184 एमव्ही एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88