जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नगर मझौली मैं साहू समाज के लोगों द्वारा मनाई गई माँ कर्मा जयन्ती

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू— प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर मझौली में नगर के सजातीय बंधुओं द्वारा मां कर्मा जयंती को बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसमें नगर एवं ग्रामीण के सजातीय बंधुओं शामिल हुए यह रैली नगर
रोड से भ्रमण करते हुए बस स्टैंड घूम कर मां कर्मा मंदिर मैं पहुंचकर समापन हुआ प्रदेश अध्यक्ष रवि किरण साहू भी हेलीकॉप्टर के द्वारा जयंती में शामिल हुए तथा हेलीकॉप्टर के माध्यम से निकल रहे विशाल जुलूस में पुष्प बौछार की गई तथा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया



