विधायक अजय विश्नोई ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया दौरा

मझौली दर्पण, रिपोर्टर ओमप्रकाश साहू। मध्य प्रदेश ओर देश भर में चल रही इस करोना महामारी से बचने के लिये शासन द्वारा जगह जगह वैक्सीनेशन सेंटर खोले गए जिसमें आम नागरिकों को सरकार द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा भी जन जन तक संदेश पहुंचाया जा रहा है कि इस कॅरोना जैसी महामारी से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना ओर अपने परिवार का वेक्सिनेशन जरूर कराएं तथा इसी तरह आज जबलपुर जिले के पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई ने अपने विधानसभा क्षेत्रों में भी जहां पर वैक्सीनेशन सेंटर खोले गए हैं जगह-जगह पर दौरा किया साथ में सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे सेन्टरों मैं जाकर सुविधाएं भी देखी और साथ में अधिकारियों से भी चर्चा की इसी तरह आज पश्चिम मंडल मझौली में भी दौरा किया गया नगर मझौली और अभाना ,इंद्राणा,नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भी सेंटरों का भी विधायक विश्नोई ने दौरा किया।
जिसमें उपस्थित, विधायक अजय विश्नोई, पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन,युवा मोर्चा से देवेंद्र पटेल ,राममिलन पटेल ,भरत सिंह, परिहार, शरद जैन,सुरेंद्र भट्ट,राजेन्द्र चोरसिया,मुंडा भाईजान, , ओर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ पारस ठाकुर, नगर परिषद अधिकारी मौसम पालीवाल,आदी लोग मौजूद थे।



