जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना में हुई मौतो पर भाजपा ने निकली जन आशीर्वाद : डॉ मुकेश जायसवाल

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा निकली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल जी के नेतृव में आम आदमी पार्टी ने जबलपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर माग की जबलपुर शहर में भ्रमण कर निकालने वाली जन आशीर्वाद यात्रा पर तत्काल रोक लगाई जाये। प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने भाजपा पर आरोप लगा कर कहा कोरोना कॉल में लोगो ने अपनी जान गवा चुके शहीदो पर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है।देश व  प्रदेश में लाखों लोगो की कोरोनो की चपेटे मे आकर जान चली गई। किसी का बेटा किसी का पति किसी का भाई यहाँ तक मासूम बच्चो के सर से माता पिता का साया उठ गया। भाजपा को उन बहनों मासूम बच्चों की चिंता न करते हुए पूरे देश मे जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही। डॉ जायसवाल ने कहा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा कोविड में हुए शहीदो पर निकाल रही है जो यह यात्रा एक भाजपा के लिये कलंक है। देश मे कोरोना की तीसरी लहर की आने की संभावना है। जबलपुर में तो 6 डेल्टा के मरीज पाये गये। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये केंद्र सरकार व राज्य सरकार 31 अगस्त तक प्रदेश में कोई भी धार्मिक ,राजनीतिक आयोजन एवं अन्य कोई भी जनसभा रेली प्रतिबन्धित है। यहाँ तक कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त में भी कोरोना नियमो का पालन कर मानने के लिए कहा गया। फिर जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की अनुमति कैसे दी जा रही है।
डॉ जायसवाल ने आज जिला कलेक्टर जबलपुर को ज्ञापन सौंपा मांग की है कि किसी भी स्तर में जन आशीर्वाद यात्रा नहीं निकाली जानी चाहिए अगर यह यात्रा निकाली जाती है तो जबलपुर जिला प्रशासन एवं साशन के अधिकारियों दोषी होंगे उनकी जवाबदारी होगी क्योंकि जिले की कानून व्यवस्था जबलपुर जिला कलेक्टर & एसपी के हाथों में होती है। अगर जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई तो आम आदमी पार्टी न्यायालय की शरण जाकर दोषी अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की जाएंगी। जिलाध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने कहा कल अगर जन आशीर्वाद यात्रा शहर में निकली गई तो आम आदमी पार्टी जबलपुर रामपुर ,रानीताल चौक, गढ़ाफाटक, चरहाई, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कई जगह काला झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88