जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

मातृशक्ति का मिला आशीर्वाद,रक्षा सूत्र बांधकर की पुष्प वर्षा।

मातृशक्ति का मिला आशीर्वाद,रक्षा सूत्र बांधकर की पुष्प वर्षा।

रानीताल में हुआ आशीर्वाद यात्रा का पहला स्वागत।

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र खटीक जबलपुर में आशीर्वाद यात्रा के तहत लोगों से मिलते और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सरकार के कार्यों को लेकर जन जन तक जाने और जनता का आशीर्वाद पाने के लिए प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्रीय विधायकों सांसदों मंत्रियों और नेताओं के माध्यम से, राष्ट्रीय स्तर पर जनसंपर्क के माध्यम से जन आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है। यह आशीर्वाद यात्रा रानीताल से आरंभ हुई। जहां पहले पड़ाव में, रानीताल चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा भव्य मंच सजा कर डॉक्टर खटीक का स्वागत किया गया। उन पर पुष्प वर्षा की गई। महिला मोर्चा की तरफ से अश्विनी परांजपे ने, समस्त मात्र शक्तियों की तरफ से, डॉ वीरेंद्र खटीक को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें, मातृशक्ति का आशीर्वाद दिया।
पुष्प वर्षा करते हुए। इस मौके पर मंच पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, मीरा दुबे, मधुबाला राजपूत, नीना रजक, पूर्व पार्षद दुर्गा उपाध्याय, सुमन यादव वंदना सिंह मंजू ब्राह्मण, श्रीमती जागृति शुक्ला, महिला मोर्चा की सभी बहने और बड़ी संख्या में आम जनमानस का आशीर्वाद भी मिला।
इसके बाद यह आशीर्वाद यात्रा अपने दूसरे पड़ाव के लिए रवाना हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page