जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

विपक्ष, सदन में हंगामा कर चर्चा से भाग रहा है।

विपक्ष, सदन में हंगामा कर चर्चा से भाग रहा है।
सीधे जनता के बीच जाकर मांगेंगे आशीर्वाद।
जबलपुर। राजनीति का ऊंट कब किस करवट बैठेगा। यह कहना किसी के बस की बात नहीं है। लेकिन राजनीति का अच्छा खिलाड़ी वही है। जो समय रहते जनता के मन को समझने की कोशिश करे। भारतीय जनता पार्टी ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से, जनता के मन की थाह लेने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। सरकार के द्वारा किए गए कामों से, जनता कितनी संतुष्ट है और कितनी असंतुष्ट। इस बात को समझने की राजनीतिक कवायद शुरू हो गई है। यह देखना भी दिलचस्प होगा। कि इस आशीर्वाद यात्रा के जवाब में, विपक्ष की रणनीति क्या रहती है।
आशीर्वाद यात्रा के दौरान शहर के प्रवास पर आए हुए, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने, सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, कि सरकार सभी मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने के लिए तैयार हैं। लेकिन विपक्ष सदन में बातचीत करने की बजाय, हंगामा किया करता है। अब सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों के माध्यम से सीधे जनता से संवाद करने के लिए आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में सरकार महंगाई का रोडमैप तैयार करके उस पर अंकुश लगाने का काम करने जा रही है हालांकि इसकी कोई ठोस रणनीति का खुलासा उन्होंने नहीं किया है। सदन में जनता पक्ष और विपक्ष की जो नूरा कुश्ती देखती है। उसे देख कर अपना माथा पीट लेती है।
इस पत्रकार वार्ता के दौरान जबलपुर सांसद राकेश सिंह, कैंट विधायक अशोक रोहाणी,पाटन क्षेत्र से विधायक अजय विश्नोई,पनागर क्षेत्र से विधायक इंदु तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर, सुमित्रा बाल्मीकि के साथ भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page