डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

किसकी शह पर जिले भर में जगह जगह बिकती है अवैध शराब

कार्रवाई ना होने से शराब माफियाओं के हौसले बुलंद

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय सहित गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है, जहां शराब माफिया हर दिन सुबह शाम गांव गांव तक अवैध शराब की सप्लाई करते नजर आते हैं, लेकिन इन अवैध शराब माफियाओं के ऊपर कार्यवाही ना होने से शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पिछले दिनों कोतवाली थाना अंतर्गत खरगहना गांव मे प्रतिदिन की भांति हर दिन अवैध शराब तस्कर बड़ी मात्रा में शराब की खेप लेकर खरगहना गांव पहुंचे थे, लेकिन गांव के जागरूक युवाओं द्वारा अवैध शराब को पकड़कर पुलिस को सूचना देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़वाई थी।अवैध शराब तस्कर गांव गांव में सक्रिय हैं जो धड़ल्ले से शराब की खेप एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाते हैं, ठोस कार्यवाही ना होने से शराब तस्करों के हौसले बुलंद है।

  • सुबह और शाम को होती है जगह-जगह सप्लाई।

जिला मुख्यालय सहित गांव गांव में अवैध शराब तस्कर सक्रिय है, जो सुबह शाम गांव गांव तक अवैध शराब की खेप पहुंचा रहे हैं, जिन्हें रोकने जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही, यही कारण है कि धड़ल्ले से शराब तस्कर गांव गांव में शराब की खेप पहुंचा रहे हैं। गांव में आसानी से शराब उपलब्ध होने के चलते युवा पीढ़ी भी अवैध शराब की गिरफ्त में आते जा रहे है,बावजूद पुलिस विभाग द्वारा जिम्मेदार शराब तस्करों के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती, जिससे दिनोंदिन अवैध शराब की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द अवैध शराब पर रोक लगाकर शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि युवा पीढ़ीओं को नशे की लत से बचाया जा सके।गौरतलब है कि समय समय पर जागरूक संगठनों द्वारा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने जिला प्रशासन से मांग होती रहती है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा दिखावे की कार्यवाही कर मामले को खानापूर्ति तक ही सीमित रखा जा रहा है, जिससे अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88