खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन को मिला 24 बेड का कोविड अस्पताल 

पाटन संवाददाता। पाटन तहसील के शासकीय अस्पताल मे सर्व सुविधा युक्त कोविड अस्पताल की माग क्षेत्रीय लोगों के द्वारा की जा रही थी। क्षेत्रीय लोगो की मांग और करोना आपदा को देखते हुये विधायक अजय विश्नोई के प्रयास से आज पाटन के शासकीय अस्पताल मे सर्व सुविधा युक्त 24 बेड का कोविड अस्पताल शुरू हो गया है। अब पाटन तहशील के करोना से पीड़ित मरीज को अब पाटन मे ही ईलाज संभव हो गया है। अब पाटन को मिली राहत की सांस
जब करोना अपने पीक पर था अप्रेल महीने एवं मई माह के प्रथम सप्ताह मे तब पाटन क्षेत्र के लोगों को करोना के ईलाज के लिये जबलपुर जाना पड़ता था लंबे अरसे से पाटन नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कोरोना से पीड़ित परिवार दर दर की ठोकरे खा रहे थे न ऑक्सिजन की व्यवस्था थी और न ही अस्पताल की तब पाटन के नागरिकों व धार्मिक संस्थाओं ने आगे आकर आर्थिक सहयोग किया और अब जा के पाटन तहशील को आज कोविड अस्पताल मिल गया है इसके लिए पाटन विधायक श्री अजय विश्नोई एवं नागरिकों और धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने आगे आकर जो दान स्वरूप जो आर्थिक सहयोग किया है उन सभी दान-दाताओं को साधुवाद जाता है। आपके ही प्रयास से आज पाटन के लोगों को शासकीय अस्पताल मे सर्व सुविधा युक्त कोविड अस्पताल मिला है। अब समस्त करोना पीड़ितों अपना ईलाज पाटन में ही करा सकते है। निश्चित ही आपके द्वारा किये गये प्रयास से आज यह संभव हो सका है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88