अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनूपपुर में पेट्रोल सबसे महंगा ₹102 पार,लोगों में बढ़ रही नाराजगी

अनूपपुर। कोरोना काल वैश्विक महामारी के इस दौर में लोग कोरोना कर्फ्यू की वजह से शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घर में दुबक कर बैठे हुए हैं ताकि संक्रमण से बचा जा सके और आर्थिक तंगी का दौर हर वर्ग के ऊपर हावी हो चला है ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थ के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं बुधवार 12 मई 2021 को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पेट्रोल 102.87 रुपये प्रति लीटर बिका। इसका सीधा असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ना शुरू हो गया है। 1 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ना शुरू हुए थे, मध्य प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल अनूपपुर जिले में बिक रहा है, वहीं यहां डीजल 93.24 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।सोमवार को पेट्रोल 102.30 प्रति लीटर मंगलवार को ₹102.59 था एवं आधी रात को दाम में 28 पैसे इजाफा हो गया। 1 मई को अनूपपुर जिले में पेट्रोल 100.47 मिल रहा था। लाकडाउन में खपत कम होने के बावजूद जिस तरह दाम बढ़ रहे हैं से वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। 1 सप्ताह पहले तक दाम स्थिर रहे लेकिन अब लगातार दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों की नाराजगी देखी जा रही है। पेट्रोल पंप मालिकों का कहना है कि कोरोना काल में वैसे भी पेट्रोल की खपत कम हो रही है जहां 1 सप्ताह में चार से पांच ट्रक गैस के टैंकर लेकर आते थे अब वही एक टैंकर में ही काम चल जा रहा है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोगों में काफी निराशा है,अनूपपुर के यादवेंद्र पटेल का कहना है कि सरकार पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर रही है, वहीं खाद्य तेलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है ऐसे में आम आदमी की जेब ढीली हो रही है।

लॉक डाउन में वाहन कम उपयोग के बावजूद भी बढ़ रही कीमत-कोरोना संक्रमण के कारण समूचे भारतवर्ष में कोरोला कर्फ्यू लॉक डाउन का घोषणा की गई है जिसके तहत अधिकांश आबादी घरों में रहकर संक्रमण से बचने शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए यहां वहां आना जाना बंद है ऐसे में सभी प्रकार के वाहन भी प्रयोग में लाने लगभग अधिकांश कम है फिर भी ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों का बेतहाशा वृद्धि होना समझ के परे है लोगों का यह मानना है कि इस आर्थिक संकट में भी महंगाई की मार जेब पर भारी पड़ रहा है घर पर रहने और वाहन का उपयोग कम करने के बावजूद भी इस तरह पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि निराशा वा परेशानी का सबब बनता जा रहा है जिससे लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88