अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नगर विकास मंच जैतहरी की लड़ाई हुई सार्थक हिन्दुस्तान पावर प्लांट जैतहरी में 50 बिस्तरों का कोविड सेंटर अतिशीघ्र चालू करेगा

जैतहरी। हिन्दुस्तान पावर लिमिटेड एवं नगर विकास मंच जैतहरी के एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न बैठक में कोरोना महामारी से निपटने के लिए जैतहरी में हिन्दुस्तान पावर लिमिटेड द्वारा आज एक 50 बिस्तरो का सर्व सुविधा युक्त कोविड सेंटर चालू करने का निर्णय लिया गया, जिसकी सम्पूर्ण व्यवस्था हिन्दुस्तान पावर लिमिटेड द्वारा की जाएगी व स्थानीय प्रशासन,पुलिस, अस्पताल, नगर परिषद् एवं नागरिकों द्वारा सहयोग किया जाएगा।गौरतलब 10 मई को नगर विकास मंच जैतहरी के सदस्यों के द्वारा हिंदुस्तान पावर के मटेरियल गेट के पास सैकड़ो लोग इक्कठा हो कर 50 बिस्टरो का मांग किये थे वही प्लांट विषय को गभीरता से लेते हुए इस सम्बन्ध में जैतहरी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नवरत्नी शुक्ला एवं नगर विकास मंच जैतहरी के द्वारा व नगर के नागरिकों के मांग पर कम्पनी के अधिकारियों से सतत् सम्पर्क किया गया। नगर विकास मंच जैतहरी के मांगों को देखते हुए प्लांट में एक सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल जिसमें हिन्दुस्तान पावर से प्लांट हेड बी. के. मिश्रा, एच. आर. हेड खटाना एवं अन्य लोगो की उपस्थित में सम्पन्न बैठक में उक्त निर्णय पर सहमति बनी. जैतहरी में सर्व सुविधा युक्त कोविड सेंटर चालू होने से जैतहरी एवं जैतहरी तहसील के सैकड़ों ग्राम के लोग जो इस महामारी में स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी उन्हें लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88