क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र द्वारा कृषकों को जैविक खेती की दी जानकारी

जबलपुर दर्पण। संस्कारधानी में शीलागिर गौशाला एवं पर्यावरण केंद्र कालगुडी बरेला में जैविक खेती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय जैविक केंद्र द्वारा शीलागिर गौशाला में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के अनेक कृषक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश्वरानंद के द्वारा गौशाला में नवनिर्मित गोबर गैस प्लांट का उद्घाटन किया। कृषकों को गौ रक्षा एवं जैविक खेती के बारे में बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जैविक खेती केंद्र के क्षेत्रीय निर्देशक डॉ अजय राजपूत ने कृषकों को जैविक खेती की आयामों पर विशेष जानकारी दी गई और बताया कि कृषक किस तरह कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। और साथ ही जैविक आदानों को कृषकों के स्तर पर तैयार करने की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में संजय पटेल जनपद अध्यक्ष, डॉ स्वाति छजेड, डॉ एस के शुक्ला, डॉ सरिता कुमारी यादव, अजय धगट, सुनील कुमार धगट, अजीत श्रीवास्तव, अंशुमाला, रमेश चंद्र, शिव कुमार पटेल उपस्थित थे। कार्यक्रम में कृषकों को सभी वक्ताओं द्वारा जैविक खेती एवं जैविक खेती में गौ माता की उपयोगिता को बताया। जिसमें कृषक अत्यंत प्रभावित हुए और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। कृषकों को गौशाला का भ्रमण कराया गया और गो पालन करने हेतु छोटी-छोटी बातों को भी बताया गया।



