जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
टैगोर की मूर्ति लगाने बंग समाज ने दिया ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। छावनी परिषद जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुब्रत पाल को सदर स्थित टैगोर उद्यान में कवि गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की आदमकद मूर्ति स्थापित करने का हेतु बंग समाज जबलपुर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन दिया गया। उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी एवं दीपक कुमार पाल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में सुजीत बनर्जी, संजय भट्टाचार्य, अंजन चटर्जी, तपन दास, प्रदीप भट्टाचार्य, आलोक बोस, सीमा मंडल, संदीप चौधरी, साधना दास आदि उपस्थित रहे।



