डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस कर्मचारियों की तथ्यहीन शिकायत करना गलत

डिंडौरी दर्पण। शाहपुर थाना में इन दिनों पुलिस अमले की झूठी एवं फर्जी शिकायतों का सिलसिला चल पढा है। देश भक्ति जन सेवा का जज्बा लिये जो पुलिस जवान कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे है।उनका मनोबल गिराने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार थाना शाहपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधिकारी अशोक तिवारी की कार्यप्रणाली से आमजनो में उनके प्रति स्नेह का भाव है। परन्तु कानून की आँखों में धूल झोंककर दो नंबर के अवैध कार्यो लिप्त लोगो के लिए पुलिस अधिकारी आँखों की किरकिरी बने हुए है। शिकायत पत्र में जो लेख लिखा गया है वह मनगढ़त पूर्णतः मिथ्या व आधारहीन है। सूत्रों की माने तो यह भृम फैलाने का कार्य इस लिये किया जा रहा है।अशोक तिवारी ने शाहपुर थाना में पदभार ग्रहण किया है तब से अवैध कार्यों में लिप्त शराब सट्टा जुंआ फड़ में दबिश दी गई थी। इसलिए इनके प्रति द्वेषभावना के चलते झूठी शिकायतें उच्चाधिकारियों के समक्ष अपने आप को शुभचिंतक बता कर प्रस्तुत की जा रही है। अगर ये शिकायतकर्ता सच्च में शुभचिंतक है तो शिकायत के साथ प्रमाण और तथ्य भी सामने रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page