शंकर शाह रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाने कांग्रेस की तैयारियाँ पूर्ण

जबलपुर र्दपण। शहर कांग्रेस कार्यालय बलदेवबाग में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने जानकारी दी है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देश प्राप्त हुए। 1857 के क्रांतिकारी वीर योद्धा शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस 18 सितंबर को भव्यता के साथ कांग्रेस मनाएगी। जिसकी तैयारी में बताया गया है कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, कार्यक्रम समन्वयक जेपी धनोपिया आदि सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम संरक्षक पूर्व विधायक नन्हेलाल धुर्वे ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। बलिदान दिवस 18 सितंबर को 10:30 बजे प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आदिवासी परंपरा के अनुसार होगा। प्रदेशिक नेताओं का उद्बोधन शहीदों की जीवनी व कांग्रेस की स्वतंत्रता संग्राम, एवम आदिवासीयो के हित मे किये गए परियोजनाओ पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम की विस्तृत तैयारी को लेकर आज अपराह्न 3:00 बजे विधायक लखन घनघोरिया के व्यवहारवाग ऑफिस में जबलपुर के कांग्रेस विधायक और आदिवासी नेताओं की बैठक विशेष रूप से आमंत्रित की है। जबलपुर जिले से लगा हुए आदिवासी क्षेत्र के नेता भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में विधायक विनय सक्सेना, लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, कदीर सोनी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष भोपाल संजय पटेल, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा विनोद जैन, मुकेश राठौर, रामदास यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज, आईटी सेल अध्यक्ष अशरफ मंसूरी, सुश्री एकता ठाकुर, श्रीमती राधा गुप्ता, श्रीमती दुर्गा धुर्वे, दीपक अग्रवाल, सोनू कुकरेले, हरि शंकर चौबे, मुकुल दुबे, अरुण पवार आदि उपस्थित रहे।



