गणेश पूजन में शामिल हुए डाँ जामदार

जबलपुर र्दपण। आज गणेश मंदिर शास्त्री नगर में गणेश महोत्सव पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र जामदार पूजन कार्य किया। डाँ जामदार ने करोना काल के विभिन्न विषयों को सविस्तार से समझाया। टीकाकरण के फायदे और आने वाले दिनों के लिए सुरक्षा के उपायों सहित जिज्ञासा समाधान में अनेक शंकाओं का समाधान किया। समिति द्वारा इस वर्ष पूरे 10 दिनों में आरती के मुख्य अतिथि कॉलोनी के सभी बालक व बालिकाओं को ही मुख्य अतिथि बनाया है। भगवान गणेश जी बच्चो के प्रिय है, इसलिए प्रतिदिन इस महामारी से सभी को बचाने की प्रार्थना वे रोज प्राथना करते है। इस सारगर्भित उद्बोधन हेतु सभी ने डॉ साहब को धन्यवाद दिया।

