गायत्री परिवार द्वारा आध्यात्मिक काव्यगोष्ठी का आयोजन

जबलपुर र्दपण। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस एवं गणेश उत्सव के उपलक्ष्य पर सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों के विकास हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट जबलपुर द्वारा आध्यात्मिक काव्यगोष्ठी का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर जबलपुर में किया गया। काव्यगोष्ठी में प्रमुख कवियों द्वारा सामाजिक सरोकार सहित मानवीय मूल्यों के उत्थान पर केन्द्रित कविताओं का पाठ किया गया। बाल संस्कार शाला से प्रशिक्षित बच्चों द्वारा बाल कविताओं का मंचन किया गया और हिन्दी भाषा की वर्तमान प्रासंगिकता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक गायत्री परिवार
बी बी शर्मा ने बताया की गायत्री परिवार लोगों में सामाजिक व आध्यात्मिक मूल्यों के विकास में सतत कार्यरत है। आध्यात्मिक काव्यगोष्ठी के आयोजन से बाल प्रतिभाओं को उचित स्थान एवं प्रेरणा मिलेगी। जिससे वे समाज के प्रमुख सूत्रधार के रूप में परिपक्व होंगे, बाल कवियों में जानवी धपोड़कर, कुणाल साहू, श्रेया नेमा, हार्दिक कटारे, माही अग्रवाल, अवनी चौधरी, रिदम रजक और अनुकृति विश्वकर्मा ने अपनी बाल कविताओं का रोचक मंचन किया। कवि व लेखक डॉ प्रशांत मिश्रा ने अपने काव्य पाठ से कार्यक्रम में समां बांध दिया। कवि जगदीश दीक्षित, युवा कवियित्री शैली दीवान ने मातृशक्ति के हिन्दी योगदान पर बल दिया, युवा कवि वैभव, अनिल रैकवार, राहुल तिवारी, नीलम सिंह एवं आशुतोष कटारे ने अपनी काव्य रचनाओं का प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के दौरान रविदर्शन चौकसे, अजय मिश्रा, माही गौरी, रिद्भुभु रजक, अवनि, नीलम सिंह, हितांश, जितेश राजेश गोस्वामी, आयुष पटेल, जसवंत मरावी, राम पटेल, प्रकाश सेन, गौरव प्रजापति, प्रेमेंद्र जाट, मधु नामदेव, रमेश तिवारी उपस्थित रहे।



