अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश
युवा कांग्रेस अनूपपुर 17 सितम्बर को मनाएगी बेरोजगारी दिवस

अनूपपुर/कोतमा (विकास ताम्रकार) युवा कांग्रेस अनूपपुर जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के आदेशानुसार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है इस दिन को भारतीय युवा कांग्रेस ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ मनाएगी। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के तहत देश भर में युवा कांग्रेस संगठन कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराएगा। इसी क्रम में युवा कांग्रेस अनूपपुर को भी निर्देशित किया गया है और दिनांक 17 सितम्बर 2021 को अनूपपुर ज़िले के इंदिरा तिराहे में दिनांक 17 /9/2021 सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष, पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के मुख्य आतिथ्य में बेरोजगारी दिवस पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आप सभी कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के सभी विंग व विभाग के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ से आग्रह है कि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने बताया कि मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई थी, पर आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह मौन है, देश में एक साल में बेरोजगारी दर 2.4 प्रतिशत से बढ़कर 10.3 प्रतिशत हो गई है. सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान ने इस बारे में अपने ट्विटर व फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “17 सितंबर को देश को पूरे देश में युवा कांग्रेस मनाएगी राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस. मौका है उस व्यक्ति के जन्मदिन का जिसने हम दो-हमारे दो के तहत देश के हर युवा को बनाया बेरोजगार. आइये मिलकर मनाते हैं



