इंजीनियर डे पर कार्यक्रम आयोजित

जबलपुर र्दपण। आज इंजीनियर्स डे के अवसर पर प्रीमीयर आईटीआई और महाकौशल विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वाधान में प्रीमीयर संस्था में इंजीनियर्स डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि इंजीनियर सुनील तिवारी एमडी पावर ट्रांसमिशन कंपनी मध्य प्रदेश द्वारा विद्यार्थियों को आधुनिक भारत और प्राचीन भारत में इंजीनियर की भूमिका और आने वाले समय में इंजीनियर्स के महत्व की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के संचालक इंजीनियर प्रभात दुबे द्वारा बताया गया की हमारे प्राचीन काल में इस विश्व की रचना हमारे भगवान विश्वकर्मा द्वारा की गई जो कि प्राचीन काल के निर्माणकर्ता थे। आज आधुनिक भारत को आगे बढ़ाने में भारत रत्न डॉक्टर विश्वेश्वर्या ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिस के अवसर पर उनकी जयंती में राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था के सचिव ओम प्रकाश तिवारी, प्रियंक गोटिया, सोना पटेल, मोहित यादव, प्रशांत, मोनिका और अन्य विद्यार्थी का उपस्थित रहे।



