प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगी युवा कांग्रेस

जबलपुर दर्पण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर को युवा कांग्रेस बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिभुवन प्रताप सिंह एवं ताजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार सभी सरकारी संस्थान का धीरे धीरे निजीकरण कर रही है,इनकी नीतियों के चलते देश मे बड़ी तादात में बेरोजगार युवा सड़क पर आ गए है। जिस वजह से प्रदेश संगठन के निर्देश पर युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनायेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की कथनी और करनी में फर्क है,उन्होंने कहा था कि हर वर्ष करींब दो करोड़ युवकों को सरकार रोजगार देगी परन्तु आज 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी युवा भटक रहे है।
त्रिभुवन प्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से बेरोजगार छिन गया है,वही स्थानीय स्तर पर पूरा उमरिया वन क्षेत्र से घिरा हुवा है,बड़ी तादात में जिले के शिक्षित युवा बेरोजगार है। स्थानीय जन प्रतिनिधि भी रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दे में शिथिल है,जिस वजह से युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएगी।



