25 सितंबर को कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, 19 विपक्षी दलों के नेता रहेंगे सम्मिलित

जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार 25 सितंबर को समूचे मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर केंद्र सरकार की गलत नीतियों, कृषि कानून वापस लेने, पेट्रोलियम पदार्थों से एक्साइज ड्यूटी कम करने, निजी करण के विरोध में, मनरेगा योजना से रोजगार गारंटी प्रदान करने पर, पेगासस जासूसी मामले की जांच, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों को आर्थिक पैकेज देने, महंगाई कम करने, युवाओं को रोजगार देने आदि मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 19 विपक्षी दलों की संयुक्त बैठक हुई थी जिसमें देश के आमजन को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर व्यापक धरना विरोध प्रदर्शन करने की सहमति बनी है। 25 सितम्बर को धरना प्रदर्शन में 19 विपक्षी दलों के नेताओ की सहभागिता रहेगी।



