जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पमरे से प्रारम्भ होने वाली 22 गाड़ियों में लिनेन, कंबल,बेडशीट की सेवाओं को रेल्वे ने किया बहाल

जबलपुर दर्पण नप्र। रेल्वे यात्रियों के लिए आज राहत की खबर आई है। रेल प्रशासन द्वारा करोना महामारी के चलते लिनेन,कंबल और बेडशीट तथा ट्रेन के अंदर लगे पर्दों की सेवाओं को बंद कर दिया था। उन सभी प्रतिबंधित सेवाए आज फिर से बहाल कर दी है। पश्चिम मध्य रेल के तीनों मण्डलों जबलपुर,भोपाल एवं कोटा वाली कुल 22 गाड़ियों में उपलब्ध सेवाएं जबलपुर मण्डल की 11ट्रेन एव कोटा मण्डल की 5 ट्रेन और भोपाल मण्डल की 06 गाड़ियां जबलपुर मण्डल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 7 गाड़ियों को निकट भविष्य में बहुत जल्द सेवाएं प्रारम्भ कर दी जायेगी।




