बिना फिटनेस बीमा परमिट के यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर बस चला रहे संचालक की बस जब्त

जबलपुर दर्पण । पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में अभियान के रूप में सभी यात्री बसों की जांच कर वैधानिक कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है जिसके तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा सीएसपी गढा श्री आशीष जैन के निर्देश पर थाना प्रभारी गढा प्रसन्न शर्मा द्वारा मेडीकल कॉलेज गेट के सामने तिलवारा रोड पर टीम सहित दिनाँक 26/5/2026 को वाहन चौकिंग कार्यवाही की गई जिसमें बस एमपी 20 पीए 0355 को बिना बीमा और परमिट के चलता पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत जब्त कर थाना गढा में लाकर खड़ा किया गया है यह बस जबलपुर से बरगी के बीच संचालित हो रही थी तथा अन्य बसों पर भी अग्निशमन यंत्र न होने और इमरजेंसी गेट के पास अनावश्यक छेड़छाड़ पाए जाने पर मोटर व्हीकल की धाराओं में चालानी कार्यवाही की गई ।
गढा पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध बसों और वाहनों से यात्रियों का परिवहन करने वालो में भय व्याप्त है और सभी अपने वाहनों का बीमा, परमिट और फिटनेस आदि कार्यवाही के लिये प्रयास करते दिख रहे है । थाना प्रभारी गढा प्रसन्न शर्मा द्वारा बताया गया कि आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी ।


