जबलपुर दर्पण

बाबू की कुर्सी में बैठे कोटवार कर थे राजस्व कार्य, रिश्वत लेते लोकायुक्त ने धर दबोचा

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बाबू की कुर्सी में बैठे कोटवार कर थे राजस्व कार्य, रिश्वत लेते लोकायुक्त ने धर दबोचा।
लोकायुक्त टीम ने मीडिया को प्रेस नोट जारी करते बताया कि आवेदिका रीना ठाकरे निवासी ग्राम सुरेखा खुर्द,पोस्ट – जेवनारा तहसील केवलारी जिला सिवनी की रहवासी है। उसका पड़ोसी से वाद विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत थाना उगली में आवेदिका एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध धारा 126(बी), 135(3) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में वकील द्वारा इस्तगासा (विवाद ) उप तहसील कार्यालय उगली, तहसील केवलारी जिला सिवनी में पेश किया था। इस केस के संबंध में ग्राम पौड़ी का कोटवार कमलेश तनवीर जो उप तहसील कार्यालय उगली में बाबू की कुर्सी में काम करता है । उसके द्वारा आवेदिका और उसके परिजनों का केस खत्म करने के बदले में 3000 रुपए की राशि मांग की जा रही थी। आवेदिका द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय में की गई। शिकायत सत्यापन पर आरोपी द्वारा 1500 रूपये की मांग करना स्पष्ट पाए जाने पर 13 जुलाई 2026 को कोटवार कमलेश गनवीर , ग्राम पौड़ी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
कोटवार आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)
B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रैप दल टीम – कार्यवाही के दौरान दल में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक शशिकला मर्सकोले एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल इस दौरान मौजूद रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88