अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार,

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना केण्ट की टीम द्वारा एक आरोपी को 320 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी केण्ट पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि दिनांक 26-5-26 की रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्रे रंग की टीशर्ट व काला लोवर पहने है मेंहदीबाग के पीछे खण्डहर सदर में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखे बेचने की फिराक में है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मेंहदीबाग के पीछे खण्डहर के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कुकरेजा उम्र 48 वर्ष निवासी मुमताज बिल्डिंग के पास गलगला बेलबाग बताया जो 6 कार्टून में 300 पाव तथा 1 कार्टून में 20 पाव देशी शराब के रखे मिला । आरोपी कब्जे से कुल 320 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार 320 रूपये की जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक राजेश बकोड़े, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, रविशंकर शुक्ला, आरक्षक बलराम मरावी की सराहनीय भूमिका रही


