क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया, डीएसपी क्राईम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना हनुमानताल की टीम द्वारा 2.93 ग्राम स्मैक के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी हनुमानताल श्री सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि दिनांक 26/5/26 को क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मीरा मच्छी वाली गली में देशी कलारी के सामने माला सोनकर अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ स्मैक बेचने के लिये रखी है जो ग्राहक का इंतजार कर रही है सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, जहां मुखबिर के बताये हुलिये की महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम माला सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी देशी कलारी के सामने सिंधी केम्प बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये पूछताछ करने पर संदेहिया ने अपनी कमर में खोसे हुये एक छोटा लेडिज पर्स निकालकर प्रस्तुत किया जिसे खोलकर देखने पर कागज की 100 पुड़ियों में स्मैक रखी मिली, तौल करने पर कुल 2.93 ग्राम स्मैक होना पाई गयी। संदेहिया माला सोनकर से उक्त स्मैक के संबंध में पूछताछ करने पर पति बौरा उर्फ मोनू द्वारा लाना बताया, आरोपिया माला सोनकर के कब्जे से 2.93 ग्राम स्मैक जप्त करते हुये आरोपी माला सोनकर एवं मोनू उर्फ बौरा सोनकर के विरूद्ध धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – अवैध मादक पदार्थ स्मैक के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपी महिला को स्मैक के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक संगीता चौधरी, चौकी प्रभारी सिंधी केम्प उप निरीक्षक महेन्द्र बेन, सहायक उप निरीक्षक बिनोद सुरकेल, राजेश मिश्रा, महिला आरक्षक शिवानी, नंदनी सरयाम तथा थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, संतोष पाण्डे की सराहनीय भूमिका रही



