जबलपुर में औद्योगिक सुस्ती से कई प्रोजेक्ट अटके – जबलपुर चेम्बर

जबलपुर दर्पण। जबलपुर अपने आर्थिक एवं औद्योगिक पिछड़ेपन का दंष झेल रहा है तथा यह क्षेत्र आर्थिक दृष्टि से पिछड़ता चला जा रहा है। समय रहते यदि यहां वृहद निवेष नहीं आये तो जबलपुर प्रतिस्पर्धा के इस युग में बहुत पीछे हो जायेगा, यह कथन है जबलपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमेन प्रेम दुबे का। उन्होंने बताया कि जबलपुर में पूर्व में की गई घोषणाएँ सिर्फ कागज़ में सिमट कर रह गई हैं। जबलपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स की पहल पर बना रेडीमेड गारमेन्ट काम्पलेक्स आज तक पूर्ण रुप से आरम्भ नहीं हो पाया। हम एक काम्पलेक्स को आबाद नही कर पाये और दूसरे काम्पलेक्स का सपना देख रहे है। मिष्ठान नमकीन क्लस्टर, पावरलूम क्लस्टर, वूड फर्नीचर क्लस्टर, स्टील फेब्रीकेषन क्लस्टर के साथ डिफेंस पार्क, उर्वरक कारखाना आदि सिर्फ कागजों पर षोभायमान हैं।
जबलपुर सिंगरौली औद्योगिक काॅरिडोर
जबलपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाँषु खरे ने बताया कि वर्ष 2008 में प्रदेष षासन ने जबलपुर सिंगरौली औद्योगिक काॅरिडोर के निर्माण की घोषणा की थी जो कि आज तक सिर्फ सपना है। विगत दिवस षासन ने भोपाल-इंदौर औद्योगिक काॅरिडोर की घोषणा की जिसको कि अमली जामा पहनाने का कार्य आरम्भ हो चुका है लेकिन जबलपुर-सिंगरौली औद्योगिक काॅरिडोर का काई भी अस्तित्व नहीं है।
हिमाँषु खरे ने बताया कि चाहे टेक्सटाईल हो, टाॅयज़ क्लस्टर हो, प्लास्टिक पार्क हो, चिकित्सकीय उपकरण का क्लस्टर, दवा निर्माण क्लस्टर, आॅटोमोबाईल क्लस्टर आदि हो वह सभी भोपाल इंदौर के समीप ही बनाए गए हैं जबकि जबलपुर में भी उक्त महत्वपूर्ण योजनाएँ लाई जा सकती थी।
सीबीआई जांच की मांग
जबलपुर चेम्बर के राधेष्याम अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि भोपाल के समीप बाबई, अचारपुरा, जमुनिया खेजड़ा, बुदनी को औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन के अधिकारीगण ज्यादातर उन्हीं क्षेत्रों में निवेष लाने का प्रयास करते हैं जहाँ की जमीनों में उनका निवेष होता है इसकी बानगी भोपाल-इंदौर औद्योगिक काॅरिडोर है जहाँ की बेष्कीमती जमीनों पर अधिकारियों ने निवेष किया है। यह भी एक कारण है कि भोपाल के इर्द गिर्द औद्योगिक निवेष आ रहा है। राधेष्याम अग्रवाल ने प्रदेष षासन से मांग की है कि ऐसी जमीनों की जाँच सीबीआई से कराई जाए जहाँ अधिकारियों ने निवेष किया है।
जबलपुर चेम्बर आॅफ काॅमर्स के समस्त पदाधिकारियों ने प्रदेष के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे जबलपुर में औद्योगिक निवेष के प्रति संवेदनषील रवैया अपनायें तथा प्रदेष में व्याप्त क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने सार्थक प्रयास करें।



