अत्याचार निवारण अधिनियम के संबंध में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक संपन्न

अनूपपुर (विकास ताम्रकार) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पी.एन. चतुर्वेदी, शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. के प्राचार्य एच.एल. बहेलिया, शा.उ.मा.वि. अमलाई कालरी के प्राचार्य आर.बी. प्रसाद एवं के.के. वर्मा सहित पुलिस अधिकारी एवं अन्य जन उपस्थित थे।
बैठक में अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता, पुलिस थानों में दर्ज प्रकरणों की स्थिति, न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति सहित अन्य विषयक समीक्षा की गई तथा संबंधितों को लंबित प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए गए।



