आईपीएल मैच पर दांव लगाते एक आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कटनी दर्पण। कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते एक आरोपियों को नई बस्ती स्थित सुरीली रेस्टोरेंट्स के तीसरी मंजिल पर बने कमरे में एक व्यक्ति को आईपीएल सट्टा मुंबई पंजाब क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऑफलाइन खिलाते मिला । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया गया । आरोपियों के पास से 8 मोबाइल, 1 लैपटॉप, एलईडी टीवी समेत साढ़े 30 हजार नगद जब्त, साढ़े 24 लाख की बुकिंग का कच्चा हिसाब मिला है। तीनो आरोपियों पर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है। मैच में करीब 24 लाख रुपये का दांव लगा था जो मोबाइल की जांच व कच्चा लिखित हिसाब सटोरियो से मिला है। पकड़े गए आरिपियो में हीरागंज निवासी मुन्ना उर्फ मोहित कटारिया, गाँधी गंज निवासी सूरज पिता सुरेश निषाद, संत नगर निवासी विष्णु वाधवानी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों द्वारा ऑनलाइन 23,72000 रुपये फास्टर आईडी की रकम कुल 25, 50000 का सट्टा पकड़ा है। आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, विजय गिरि, सहायक उप निरीक्षक कप्तान सिंह सहित अन्य की अहम भूमिका रही।



