बसपा की देन, पिछडों को राजनीति में मिल रहा महत्व, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर बसपा नेताओं ने आयोजित की विचार संगोष्ठी

जबलपुर दर्पण। बसपा ने पिछडे समाज को राजनैतिक मंच दिया जिसकी बदौलत ही, आज पिछडे समाज के नेताओं की राजनीति चमक रही है, आज बामसेफ, डी.एस.4, एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के 15वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर बसपा द्वारा दंगल मैदान घमापुर पानी की टंकी के पास आयोजित विचार संगोष्ठी में बसपा जोन इंचार्ज बालकिशन चौधरी ने अपने उदबोधन के दौरान कहा, कांशीराम जी ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज के लिए अर्पित कर दिया, उनके त्याग की बदौलत ही पिछडे समाज को राजनैतिक मंच मिला,आज भी पिछडे वर्गों पर अन्याय अत्याचार होता रहा है, किसान, गरीब, सहित मंहगाई से बेरोजगारी से लोग परेशान हैं ,आज जरूरत है कि बसपा की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की सरकार बने, जो कांशीराम साहब चाहते थे, बसपा जिला अध्यक्ष एड लखन अहिरवार ने बताया की पार्टी प्रति वर्ष उनके परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके मूवमैंट को गति देने के लिए विचार संगोष्ठी करती है, पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन संकल्प लिया गया की सेक्टर, बूथ कमेटीयों को मजबूत करेंगे आज आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता बालकिशन चौधरी,इंजी सुभाष सिंह मरकाम रहेंगे, एड. लखन अहिरवार, एड दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंदरे, डॉ राकेश चक्रवर्ती, शेखर चौधरी, भोले शंकर, ईश्वरी बौद्ध, लछमन समुंदरे, अशोक नामदेव, बबीता गोटिया, देवी सिंह, जानकी प्रसाद, रवि सतनामी,सिकंदर अलि, लछमण चौधरी, संभू कोरी, नरेंद्र बेन, रिषभ साठे, रामराज राम, बालकृष्ण चौधरी, रमेश हीरो, राजू चौधरी, चंदमणी वर्मा,, राजमणी साकेत, मनोज पटेल,नीरज चौधरी, मुकेश सूर्यवंशी, महेंद चडडा, शिव प्रकाश, राकेश चौधरी, नरेंद्र चौधरी,दूधनाथ सोनकर, गायत्री बंशकार , रवि चौधरी, सुशील राजा, लालबहादुर साकेत, मुन्ना सतनामी, नरेश चौधरी, एड अरविंद, अमर चौधरी,आशा गोटिया, रेशमा चौधरी, विजय बंशकार, सीमा सागर, पप्पू चौधरी, बैजनाथ, दिलीप चंद, गेंदालाल अहिरवार, मनोज सतनामी,महमूद भाई, मदन कोल, डी के सतनामी, मालती अहिरवार, सहित बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे।



