अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन में सामुदायिक भागीदारी जरूरी- मंत्री अश्वनी चौबे

अनूपपुर 09 अक्टूबर 2021- केन्द्रीय वन पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा है कि,अमरकंटक में पूरे पारिस्थितिक क्षेत्र में अनेकों प्रकार की जड़ी बूटी प्राकृतिक रूप से पाई जाती है जो निश्चित रूप से मां नर्मदा के प्रवाह का परिणाम है, अमरकंटक के आसपास का क्षेत्र वनों से आच्छादित है, वनों के संरक्षण संवर्धन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे आज अमरकंटक के जमुनादादर में आयुष वन स्थापना एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोंधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रूपमति सिंह, संतगण वा भारत सरकार के वन महानिदेशक सुभाष चंद्रा, मध्यप्रदेश शासन वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता, वन संरक्षक शहडोल प्रभात कुमार वर्मा, एपीसीसीएफ चितरंजन त्यागी, वनमंडलाधिकारी अनूपपुर एए अंसारी, एसडीएम अभिषेक चौधरी, एसडीओ वन पुष्पराजगढ़ मान सिंह मरावी, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष राम दास पुरी, सहकारी बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम, नगर पंचायत अमरकंटक की अध्यक्ष प्रभा पनाढिया, धरमेंद सिंह, रामअवध सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक व वन पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

केंद्रीय वन पर्यावरण राज्य मंत्री अश्वनी चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अनूपपुर जिला विलक्षण जिला है यहां का वन आच्छादित क्षेत्र वा नर्मदा जी की कृपा अद्भुत है। उन्होंने यहां के लोगों का वन नदी के संरक्षण के लिए सतत जुटे रहकर क्षेत्र को वनों से हरा-भरा बनाए रखने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा जो करेगा उसकी रक्षा प्रकृति करेगी। उन्होंने अमरकंटक क्षेत्र में पाए जाने वाली जड़ी बूटियों के संबंध में कहा कि प्राकृतिक जड़ी बूटी के संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है, वन्य प्राणी, जड़ी बूटी, नंदी और वन पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने सभी से वन संरक्षण एवं संवर्धन की अपील की। मंत्री चौबे ने कहा कि देशभर में 400 नगरों में नगर वन, आयुष वन की तर्ज पर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल नर्सरी में पौधा उगाने के लिए आर्थिक सहायता देने व इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि अमरकंटक क्षेत्र में औषधि प्रजातियों का संरक्षण मूल रूप से इस पूरे परिस्थितिकिय क्षेत्र को नया जीवन प्रदान करेगा। उन्होंने मध्य प्रदेश वन विभाग की इस पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने आयुष वन की स्थापना स्वयं में एक ऐसा प्रबंधन है जिसमें हम बहुत से आमजनों को जोड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88