प्राधिकरण की पार्क की भूमि हुईं अतिक्रमण मुक्त

जबलपुर दर्पण। माफिया विरोधी अभियान के तहत कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आज शनिवार की सुबह पुलिस और नगर निगम के सहयोग से रद्दी चौकी के समीप बड़ी कार्यवाही की है । कार्यवाही में भू-माफियाओं के कब्जे से जबलपुर विकास प्राधिकरण की पार्क की भूमि को मुक्त कराया जा रहा है । माफिया द्वारा पार्क की भूमि पर कब्जा कर गोदामों का निर्माण कर लिया गया था। एसडीएम आधारताल नमः शिवाय अरजरिया के मुताबिक कार्यवाही के दौरान अभी तक सात-आठ गोदामों को ध्वस्त किया जा चुका है और करीब 12 हजार वर्गफुट भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई जा चुकी है । एसडीएम आधारताल ने बताया कि माफियाओं के कब्जे से अभी तक मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य तीन करोड़ रुपये से अधिक और इस पर हुए निर्माण की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है । उन्होंने बताया कि जेडीए की भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही अभी भी जारी है तथा मुक्त कराई गई भूमि माफिया को पहुंचाये गये नुकसान और बढ़ सकता है।



