रद्दी चौकी के समीप किये गए अतिक्रमण पर की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण। रद्दी चौकी के समीप सैफ नगर में जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम और पुलिस के सहयोग से की जा रही कार्यवाही में जेडीए की स्कीम नंबर 30 एवं 36 के सामने पार्क की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाये गये सात-आठ गोदामों को जेसीबी मशीनों से जमीदोज कर दिया गया है । यहाँ से व्यापारिक गतिविधियां भी संचालित की जा रही थी। तहसीलदार आधारताल राजेश सिंह के अनुसार माफिया विरोधी अभियान के तहत की जा रही इस कार्यवाही में अभी तक मोहम्मद शफीक द्वारा एक हजार वर्ग फुट पर अवैध रूप से बनाये गये गोदाम को गिरा दिया गया है । इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग तीस लाख रुपये है । इसी प्रकार मोहम्मद खलील यहां 15 सौ वर्गफुट भूमि पर कब्जा कर कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था जिसे हटाया गया । इस भूमि की कीमत 45 लाख रुपए है । ताज खान के द्वारा 2 हजार 700 वर्गफुट भूमि पर अवैध निर्माण कर गोडाउन बनाए गया था जिसे भी हटाया गया भूमि की कीमत लगभग 81 लाख रुपए है । मोहम्मद खालिद के द्वारा लगभग एक हजार वर्ग फुट पर अवैध निर्माण कर गोडाउन बनाया गया था जिसे ध्वस्त किया गया । इस भूमि की कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।



