जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
त्योहारों को लेकर नगर कांग्रेस की बैठक
जबलपुर दर्पण। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने विज्ञप्ति जारी की है कि रविवार को शाम 4:00 बजे शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय बलदेवबाग में त्योहारों को लेकर बैठक आमंत्रित है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश भाजपा शासन के द्वारा नवरात्रि पर्व एवं ईद मिलादुन्नबी को मनाने में कोविड के बहाने तुगलकी फरमान जारी किया है। जिससे जनमानस में आक्रोश व्याप्त हैं। जिस पर विस्तृत चर्चा हेतु बैठक आमंत्रित की है। समस्त कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थिति की अपील की है।



