माढोताल में चितरंजनी माता तमिल नाडु का स्वरूप स्थापित

जबलपुर दर्पण। माढोताल में चितरंजनी माता तमिल नाडु का स्वरूप स्थापित है।मां दुर्गा उत्सव समिति भोला नगर ग्रीन सिटी रोड जबलपुर में विगत 24 वर्षो से प्राचीन खेरमाई में देवी माई की स्थापना कर रहा। इस वर्ष भोला नगर में चितरंजनी माता तमिल नाडु का स्वरूप स्थापित कर नवदिवसीय आराधना हो रही है। आज भगवती का श्रृंगार और महाआरती पंडा पुजारी कृष्ण गोंटिया, महेंद्र शिवहरे, विशाल चौधरी, सत्येंद्र सतनामी, विजय ठाकुर, आकाश पटेल, राजेन्द्र अहिरवार, अरुण ठाकुर, विकास ठाकुर, सुमित ठाकुर, नारायण चौधरी, मोनू ठाकुर सहित समस्त श्रृध्दालुओ की उपस्थिति मे संपन्न हुई। प्रसाद वितरण और व्यवस्थित आयोजन मे सभी का सहयोग प्राप्त है।



