प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में चैतन्य देवियों की झांकी का आयोजन

जबलपुर दर्पण। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव स्मृति भवन, भंवरताल में जगत जननी मां भगवती की चैतन्य देवियों की झांकी दिनांक 11 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 7 से 11 बजे तक आयोजित की जायेंगी। निराकार परमपिता परमात्मा शिव द्वारा सिखाया जा रहा राजयोग, जिसके अभ्यास से ब्रह्माकुमारी बहने ही अपनी योग, ध्यान, तप साधना कर चैतन्य देवियों के रूप में सुसज्जित होती है और विश्व कल्याण के लिये सतत् 85 वर्षों से राजयोग के द्वारा सकारात्मक वायुमण्डल फैला रही है। सेवाकेन्द्र प्रभारी ब्रह्मा कुमारी भावना बहन ने सभी नगरवासियों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। इस अवसर पर मानव की सुख व शान्ति के लिये 16 अक्टूबर से राजयोग शिविर का निशुल्क आयोजन किया गया है। जिसमें आप सादर आमंत्रित है।



