बालेन्दु सोनी को चेयरमेन पद मिलने पर समाज के सभी लोगों ने दी बधाई

जबलपुर दर्पण। सर्व स्वर्णकार महासंघठन की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बालेन्दु सोनी को एन्टी करप्शन फाउंडेशन जो भारत सरकार के नीतिआयोग के तहत कार्य करता है के अधीन जबलपुर जोन के चेयरमैन पद पर मिली नई जबावदारी आपके अदम्य साहस और निरंतर जागरूकता और अटूट कर्तव्यनिष्ठा इक्षाशक्ति का ईश्वरीय कृपा का अनुपम तोहफा है आप अपने विजन में नई जवाबदारी के निर्वहन करने में सक्षम है अतः जनसहयोग की आकांक्षा के साथ प्रताड़ित जनता से विनम्र सहयोग एवम
जानकारी साझा कर उचित कार्यवाही करने हेतु दृढ़प्रतिज्ञ हैं । समाज के सभी वर्गों ने आपको इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की ।



