जबलपुर से गुजरेगी हबीबगंज-दानापुर-हबीबगंज के मध्य तीन-तीन ट्रिप दीपावली एवं छठ स्पेशल ट्रेन

जबलपुर दर्पण। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने दीपावली एवं छठ त्यौहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए हबीबगंज-दानापुर-हबीबगंज के मध्य तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर* गन्तव्य को जाएगी।यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है, अतः इनमें कन्फर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।



