जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अमीर चंद जी पंचतत्व में विलीन, पद्म श्री योगेंद्र बाबा ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंद जी शनिवार अरुणाचल प्रदेश की यात्रा कार्य अवधि में अस्वस्थ होकर अनंत यात्रा को प्रस्थान हो गए।
संस्कार भारती के चेतन जोशी ने बताया उत्तर प्रदेश के बलिया जिला हनुमानगंज में जन्मे अमीर चंद जी 1981 में संघ के स्वयंसेवक बने। 1985 में आजमगढ़ में संघ के तहसील प्रचारक बने, 1987 में संस्कार भारती में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली। उसके बाद से ही संस्कार भारती के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए वर्तमान में अखिल भारतीय महामंत्री की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। वर्तमान में उनका केंद्र दिल्ली था। अनेक वर्षों तक पूर्वोत्तर भारत में रहकर संस्कार भारती के कार्य विस्तार में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका पार्थिव शरीर तवांग से हेलीकॉप्टर द्वारा गुवाहाटी पहुंचा वहां से चार्टर्ड प्लेन द्वारा वाराणसी से उनके गांव बलिया में अंतिम संस्कार हुआ।
अमीर चंद जी संस्कार भारती के समर्पित निष्ठावान संस्थापक रहे एक ध्येय निष्ठ जीवन जीते हुए राष्ट्रहित के शुभ कार्यों में कला संस्कृति और संस्कार के पौधे को वटवृक्ष बनाने में उनका ऐतिहासिक एवं वंदनी योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88