जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आकर्षक रोशनी जगमगाया जबलपुर स्टेशन

जबलपुर दर्पण। भारतीय रेल में रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकास योजनाओं के तहत नई-नई तकनीकी का उपयोग करके अधोसंरचना निर्माण कार्य कर विस्तार किया जा रहा है। गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेल में भी रेलवे स्टेशनों के अधोसंरचना निर्माण कार्य में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर स्टेशन पर निर्माण कार्य से एयरपोर्ट की तर्ज पर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 और 06 के फ़साड़ एरिया को बिजली द्वारा प्रकाशमय करके खूबसूरत बनाया गया है। इसके अंतर्गत जबलपुर स्टेशन को आकर्षक दिखने के लिए विभिन्न प्रकार की लाईट्स का उपयोग किया गया है। ईसमें आउटडोर पोल स्ट्रीट लाइट, बोल्लार्ड पाथवे लाइट्स एवं पोस्ट लैम्प, डाउनलाइटर, स्ट्रिपलाइट एवं सरफेस माउंटेड डाउनलाइटर, 5 स्टार एनर्जी एफ़िशिएंट सीलिंग फैन आदि से उर्जा की बचत होती है। पश्चिम मध्य रेल द्वारा किये गये जा रहे निर्माण कार्य में एनर्जी एफ़िशिएंट का उपयोग करते हुए ऊर्जा की बचत में हमेशा अग्रणी रहा है। ऊर्जा संरक्षण की बचत के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन को उर्जा न्यूट्रल स्टेशन बनाया गया है। पश्चिम मध्य रेल, यात्री सुविधाओं में और अधिक बढ़ोत्तरी के लिये आगे भी इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी से विस्तार करने के लिए कृतसंकल्पित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88