खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही : तीन प्रतिष्ठानों से लिये गये खोवा के नमूने

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने एवं दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही करने चलाये जा रहे अभियान के तहत आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के अमले द्वारा तीन प्रतिष्ठानों से खोवा के नमूने लिये गये तथा इन्हें परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार त्यौहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के मद्देनजर आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा खोवा मण्डी स्थित सिंघई शीलचंद जैन, पंकज कुमार जैन एवं हरिदास नेमा के प्रतिष्ठानों से खोवा के नमूने जांच हेतु लिये गये है। इसके अलावा शक्ति नगर स्थित राज डेयरी से पनीर का नमूना भी परीक्षण हेतु लिया गया है।



