लड़कियों में होती है अनेको खूबी उसे बस पहचानना जरूरी है – अमी

जबलपुर दर्पण। जबलपुर को संस्कारधानी के नाम से जानते है वही दूसरी ओर संस्कारधानी में छुपी हुई अनेको कला के मौजूद होने पर इसे कला की राजधानी कहने में कोई दो मत नही होना चाहिए। हाँ हम बात कर रहे है ऐसे ही कला के परिपूर्ण एक होनहार जबलपुर की बेटी की जो अपने कला के कौशल के साथ अपना व अपने परिवार का नाम पूरे संस्कारधानी में गौरवान्वित कर रही है । हम बात कर रहे है अधारताल निवासी अमी विश्वकर्मा की जो सिविल सेवा की तैयारी के साथ साथ अपनी कला के दम पर अपना परचम लहरा रही है। अमी पेंटिंग बनाने और स्पेशल केक बनाने आदि के हुनर के साथ साथ शिक्षा क्षेत्र व अन्य कई आकर्षक कार्य करती है। जो हमेशा जबलपुर में चर्चा में रहे है।
अमी का कहना है कि प्रकृति ने सभी को एक समान बनाया है बस उसे पहचानना आना चाहिए अपने हुनर के दम पर आप हर कार्य को सर्वश्रेष्ठ तरीके से करे तो निश्चित ही आपके जीवन मे आमूलचूल परिवर्तन हो सकता है ।
संस्कारधानी को गर्व है कि ऐसी होनहार बेटियां हमारे जबलपुर में है जो खुद के साथ साथ औरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।


