हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का अवतरण दिवस

जबलपुर दर्पण। संत शिरोमणि राष्ट्रसंत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज का 75 वा अवतरण दिवस जोकि शरद पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है आज संपूर्ण संस्कारधानी मे बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया। विदित है कि आचार्य श्री जी साक्षात संस्कारधानी के इस धरा पर विराजमान है इसीलिये उनके भक्तों का उल्लास एवं उत्साह चरम पर है यह उनका 75 वा” अवतरण दिवस है एवं कई वर्षों के बाद जन्मदिवस के अवसर पर जबलपुर संस्कराधानी एवं उनके भक्तों को उनका सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
आज जबलपुर का मुख्य बाजार नरघईया जो कि श्री विद्यासागर पथ व्यापारी संघ के नाम से जाना जाता है व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज मासाब के अनुसार व्यापारी संघ द्वारा विगत 20 वर्षों से लगातार शरद पूर्णिमा के दिन आचार्य श्री जी की आरती एवं प्रसादी का वितरण किया जाता है। इस बार भी आचार्य श्री के जन्मदिन के दिन श्री विद्यासागर पथ व्यापारी संघ द्वारा आचार्य श्री जी की भव्य आरती के उपरांत 101 लीटर दूध की खीर का वितरण प्रसाद के रूप में किया गया एवं मुनि श्री निकलंक सागर भक्त मंडल द्वारा 75 किलो कुंदे के पेड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापारियों एवं युवाओं की भूमिका सराहनीय थी कार्यक्रम में व्यापारी संघ के भूरे लॉटशॉप, जिनेन्द्र ममता, प्रदीप जैन, संतोष मिर्ची, लविशराज, नितिन जेके, गोलू जैन, शुभम चिली, सनी रंगोली, राजा फुग्गा, अमन भूरा, डिक्की जैन, सनी सिंघई, साहिल डिम्पल आदि का सहयोग रहा।



