देवकी पटेल एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त

जबलपुर दर्पण। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारणी की घोषणा की गई जिसमे एनएसयूआई जबलपुर की छात्र नेत्री देवकी पटेल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।
देवकी पटेल की नियुक्ति संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल जी द्वारा एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी,एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे के अनुमोदन पर तथा राज्यसभा सांसद विवेक तंखा,विधायक लखन घनघोरिया, विक्रांत भूरिया,विनय सक्सेना,तरुण भनोट,विपिन वानखेड़े,कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा की अनुशंसा पर की गई।
इनकी नियुक्ति पर विजय रजक, जितिन राज, रिजवान अली कोटी, हर्षित यादव,सचिन रजक,पंकज पटेल,एड.अदनान अंसारी, रघु तिवारी, सागर शुक्ला, शाहनवाज अंसारी, शफी खान,मोहम्मद अली, शिशांत ठाकुर, एजाज अंसारी, निलेश महर, विकास पटेल, भानू यादव, कार्तिक नामदेव सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।



