कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

सब्जी-फल विक्रेता संघ के पदाधिकारियों के साथ निगमायुक्त नें आयोजित की बैठक

कटनी दर्पण। नगर मेे कारोना संक्रमण की चैन को तोडने हेतु प्रशासन द्वारा नगर के विभिन्न स्थलों पर चिन्हित थोक एवं फुटकर सब्जी/फल विक्रय स्थलों से कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए व्यवसाय करानें के उद्वेश्य से आज सायं 5ः30 बजे निगम कार्यालय परिसर में नगर के थोक सब्जी फल विक्रेता संघ के पदाधिकारियों एवं हांथ ठेला संघ के अघ्यक्ष के साथ निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह घाकरे की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे द्वारा संघ के पदाधिकारियों से कोविड – 19 के संक्र्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन का सहयोग प्रदान करते हुए चिन्हित थोक/फुटकर सब्जी मंडी स्थलों से ही व्यवस्थित रूप से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए व्यवसाय किये जानें तथा अनाधिकृत स्थल पर  किसी एक जगह बैठकर भीड लगाकर व्यवसाय न करनें की समझाईश दी गई। आपनें कहा कि संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कदम उठाये जा रहे है आप प्रशासन का सहयोग प्रदान करें। सतर्क रहें तथा स्वयं को भी सुरक्षित रखें। हांथ ठेला सब्जी व्यवसाईयों को नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रातः 10 बजे तक नगर के विभिन्न वार्डो में भ्रमण कर अपना व्यवसाय करनें, फल ठेला व्यवसाइयों को नगर के मुख्य मार्ग में एक स्थल पर खडे न होकर सार्वजनिक मार्गो में घूमकर अथवा साधूराम स्कूल अथवा गुलाबचंद स्कूल से भी नियत समय में प्रोटोकाल के साथ व्यवसाय करनें की बात कही गई। उपस्थित जनों द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकनें हेतु प्रशासन का सहयोग प्रदान करनें की बात कही गई।

बैठक के दौरान रहे उपस्थित-अजय कुमार कछवाहा  कृष्ण हरि कछवाहा, रंजीत कुमार कछवाहा, रामराज गुप्ता फल ठेला संध, राजकुमार, वीरेन्द्र कछवाहा, सोहन कछवाहा, गोविद, विनोद कुमार, अनुराग कछवाहा सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88